फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देश को विकसित राष्ट्र बनाने एवं स्वच्छ भारत की दिलाई गई शपथ

Sat, 16 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बैतालपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत औरा चौरी में विशेष कैंप का आयोजन कर ग्रामवासियों को सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं से जोड़ा गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने तथा देश को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार से चहुमुंखी विकास हो रहा है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ अब तक वंचित रहे लोगों को उपलब्ध कराना है। एलईडी वैन के माध्यम से जन सामान्य को जागरुक करते हुए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। जल जीवन मिशन की टीम ने स्वच्छ जल के महत्व से जुड़े नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। प्राथमिक विद्यालय की छात्रा रिया ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, डीडीओ रविशंकर राय, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय, भाजपा नेता श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ला, सतेंद्र मणि त्रिपाठी, गोविंद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मझगावा प्राथमिक विद्यालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों का स्टॉल लगा कर योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं से वंचित लोगों का पंजीकरण कराया गया। संचालन छोटे मिश्रा ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौहान, राजेंद्र विक्रम सिंह, प्रमोद शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाटपाररानी क्षेत्र के भुड़वार एवं दासनरहिया में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के निर्वतमान सदस्य राजकुमार शाही थे। उन्होंने 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं के गोद भराई का कार्यक्रम भी संपन्न कराया। ब्लॉक प्रमुख बिंदा कुशवाहा, बीडीओ बनकटा परशुराम राम, एडीओ पंचायत रविंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान कृष्णदेव पटेल, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे । भाटपाररानी के बनकटा ब्लॉक के किशोरी छापर एवं इंदरवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पांच लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए एवं विभिन्न प्रकार के रोगों से बचने के लिए हम सभी को अपने आहार में मोटे अनाज को शामिल करने की जरूरत है।
उधर ब्लॉक के मनिहारी में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाना है ताकि उसे समुचित लाभ मिल सके। कार्यक्रम को भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, ब्लॉक प्रमुख बनकटा बिंदा कुशवाहा,कार्यक्रम के सहसंयोजक बलबीर सिंह दादा, अशोक पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। बरहज क्षेत्र के कपरवार में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। संकल्प यात्रा में पक्का मकान, नल-जल कनेक्शन, शौचालय, निशुल्क इलाज, राशन, गैस कनेक्शन, बिजली, बैंक खाता खुलवाने, प्रधानमंत्री स्वामित्व संपत्ति कार्ड आदि लाभों को गिनाया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य अखंड प्रताप सिंह, देवेश सिंह, बीडीओ तारकेश्वर नाथ तिवारी, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें