फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व प्रधान के पिता ने दी थाने में नामजद तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- मारपीट के साथ घर में घुस कर लूटपाट करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत वासुदेव उर्फ गोबराही के राजस्व ग्राम गौतमा के यादव टोला में शुक्रवार को गोली चलने की घटना में एक पक्ष से ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा की नामजद तहरीर पर चार लोगों व अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान उदय प्रताप यादव के पिता रामबली यादव ने ग्राम प्रधान सहित उनके परिवार व गांव के उनके समर्थकों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

तहरीर में पूर्व प्रधान के पिता रामबली यादव ने कहा कि घटना के दिन ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य तथा गांव और बगल के गांव के कुछ समर्थक लाठी, डंडा, लोहे के राॅड, फरसा व अवैध असलहे लहराते हुए उनके घर पर धावा बोला और ईंट पत्थर भी चलाने लगे, जिससे उनके परिवार के लोग व महिलाएं घायल हो गईं। हमलावर घर में घुसकर महिलाओं के मंगलसूत्र आदि गहने भी लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रखे 10 हजार रुपये ले लिए और पुलिस आती देखकर भाग गए। उन्होंने केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें