फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गौतमा गोलीकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नामजद अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन

- श्रीरामपुर थाना के ग्राम गौतमा में पुरानी रंजिश में मारपीट के बाद चली थी गोली
- पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को भी किया जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी/प्रतापपुर। श्रीरामपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत वासुदेव उर्फ गोबरही के राजस्व ग्राम गौतमा के यादव टोला पर एक दिन पूर्व हुई मारपीट और उसके बाद गोली चलने की घटना में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों रुद्र प्रताप यादव और मारकंडेय यादव पुत्र उदय प्रताप यादव को जेल भेज दिया। इसमें नामजद दो आरोपी पूर्व प्रधान उदय प्रताप पुत्र रामबली और सोनेलाल पुत्र स्व. रामदयाल फरार हैं।
इस घटना में कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस घटना के दिन शुक्रवार को ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाई थी और पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया, जबकि पुलिस इन्हें शनिवार को सुबह नौ बजे प्रतापपुर भवानी छापर मार्ग पर वन चौराहे से गिरफ्तार बता रही है। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को भी जब्त कर लिया है, जिससे गोली चलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत वासुदेव उर्फ गोबरही के ग्राम गौतमा के यादव टोला पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान राज कुमार कुशवाहा द्वारा सड़क निर्माण के दौरान किसी बात को लेकर पूर्व प्रधान उदय प्रताप यादव के पिता रामबली से मारपीट हुई थी। इसमें ग्राम प्रधान घायल हो गए थे। बाद में ग्राम प्रधान के समर्थक जाने तो मारपीट की घटना में शामिल पूर्व प्रधान उदय प्रताप के दरवाजे पर ग्राम प्रधान के बड़े भाई रामकृपाल कुशवाहा के साथ पहुंच कर पूछताछ करने लगे थे। इसी दौरान ईंट पत्थर चलने लगा।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पक्ष से गोली चलने का आरोप है। इसमें रामकृपाल कुशवाहा घायल हो गए थे। पुलिस ने राजकुमार कुशवाहा की तहरीर पर चार लोगों उदय प्रताप यादव, रुद्र प्रताप यादव, मारकंडे यादव और सोनेलाल व अन्य अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें रुद्र प्रताप यादव और मारकंडेय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । सीओ एसपी सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें