फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व सांसद डॉ. रमापति घायलों का जाना हाल

Mon, 14 Apr 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी दोपहर में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही और कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बैतालपुर में हुई भीषण बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का कुशल क्षेम पूछा और पीड़ितों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने तीमारदारों को ढांढ़स बंधाया। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एनके पांडेय मौजूद रहे। उन्होंने वार्ड में भर्ती घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवा की जानकारी दी। इस दौरान सदर एसडीएम श्रुति शर्मा भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें