तरकुलवा। सावन माह के अवसर पर हर-हर महादेव के जयघोष के बीच बाबाधाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी दो बसों को पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने बुधवार को विधि विधान से पूजा-अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जत्था कस्बे से समाजसेवी अजय मद्धेशिया व उनके सहयोगियों के नेतृत्व में बोलबम कांवड़िया संघ के तत्वावधान में बाबाधाम सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए रवाना किया गया।
श्रद्धालु काशी विश्वनाथ, विंध्याचल, रांची, ओड़िसा, आंध्र प्रदेश सहित कई प्रमुख तीर्थ स्थलों पर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। समाजसेवी अजय मद्धेशिया ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान सुभाष पाठक, संजय कुमार मल्ल, कृष्णलाल त्रिपाठी, राकेश राय, दिलीप दूबे, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद