फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोटे की दुकान का प्रस्ताव निरस्त करने की मांग

Wed, 29 Jul 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। परसिया छितनी सिंह गांव के ग्रामीण बुधवार को एसडीएम भाटपार रानी को शिकायती पत्र देकर गांव के कोटे की दुकान का फर्जी प्रस्ताव कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी जांच कर प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है। एसडीएम ने तहसीलदार भा को इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि उनके गांव में कुछ लोगों की मिलीभगत से बिना पूर्व सूचना तथा बिना मुनादी कराए फर्जी तरीके से कोटे की दुकान के चयन कर एक अपात्र के नाम से प्रस्ताव कर दिया गया है। गांव के राम इकबाल, वीरेंद्र गुप्ता,अशोक चौहान, मिंटू गुप्ता, मोनू कुमार, ललिता देवी, विकास गुप्ता आदि ने इसकी जांच कराकर प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें