फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम लगाएगी चोरों का सुराग

Fri, 01 Dec 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसफ में हवलदार के हुई चोरी की जांच करने कोतवाली पुलिस के साथ पहुंची टीम
विज्ञापन

सलेमपुर। बीएसफ में हवलदार के घर में हुई चोरी की जांच करने शुक्रवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम कोतवाली पुलिस के साथ पहुंची। टीम ने मौके पर जांच कर परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी अश्वनी कुमार पुत्र केशव चंद्र बीएसएफ में हवलदार हैं। तीन वर्ष पूर्व उन्होंने नगर के वार्ड नंबर चार पिपरा मोहन में जमीन खरीद कर मकान बनवाया। उनके बड़े भाई भूपति कुमार की बेटी की तिलक बुधवार को थी। जिसमें शरीक होने के पूरा परिवार अपने पैतृक गांव मधवापुर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे पड़ोसी ने अश्वनी कुमार के परिजनों को सूचना दी, कि आपके मकान का गेट और घर के अंदर का दरवाजा के ताला खुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग जब मकान पर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ है। अलमारी में रखें 80 हजार नकद समेत सोने के करीब चार लाख के गहने गायब थे। हवलदार के पिता केशव चंद्र के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी बीच शुक्रवार की सुबह विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार व सिपाही कमलेश कुमार कोतवाली के एसआई और एक सिपाही के साथ पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। विधि विज्ञान प्रयोगशाला के इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें