फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दिन से धमौली गांव अंधेरे में

Fri, 01 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार ब्लॉक का धमौली गांव तीन दिनों से अंधेरे में है। बिजली निगम इस गांव की लाइन काट दिया है। गांव के पूर्व प्रधान ने अवर अभियंता पर आरोप लगाया है कि वह जानबूझ कर गांव की लाइन कटवा दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले बुधवार को लार के जेई राजकुमार अपने साथ कुछ लाइनमैन को लेकर धमौली गांव पहुंचे और गांव में जाने वाली लाइन को कटवा दिया। गांव पूरी रात अंधेरा में डूबा रहा। गांव के लोग इस समस्या को लेकर जब पावर हाउस पर गए तो जेई और गांव वालों के बीच कहासुनी होने लगी। जेई का कहना था कि लोग बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि जिन लोगों का बिल बाकी है उनका कनेक्शन काट दिया जाए। पूर्व प्रधान चंदन मिश्र का आरोप है कि जेई ने बातचीत के दौरान कहा कि तुम लोगों को जो करना हो करो हम लाइन नहीं जोड़वाएंगे।
जेई राजकुमार ने बताया कि धमौली गांव में 60 लोग ऐसे हैं जिनका बिल नहीं जमा है। बार बार कहने के बाद भी लोग नहीं जमा कर रहे हैं। शासन के निर्देश के क्रम में धमौली के अलावा सहिया, जमसड़ा की भी लाइन काट दी गई थी। लोगों का आरोप गलत है। धमौली के पांच लोग बकाया बिल जमा किए। गांव की सप्लाई चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें