फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अटल के लिए सत्ता नहीं कर्तव्य सर्वोपरि था

Tue, 30 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के भीम व्यायामशाला में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि अटल के लिए सत्ता नहीं बल्कि कर्तव्य सर्वोपरि था।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी व्यक्ति नहीं विचार थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत के विकास की जो योजना बनाई थी उसी पर मोदी सरकार आगे चलते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वे राजनीति के अजात शत्रु थे।
महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व में देश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशंभर पांडेय ने की।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री हरि चरण कुशवाहा, अजय कुमार दुबे, अश्वनी सिंह, राजेश मिश्रा, बिंदा कुशवाहा, अश्वनी सिंह, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, सत्येंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें