फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आसनसोल रेलवे ने चेन्नई को 2-1 से हराया

Tue, 30 Dec 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा के परिसर में आयोजित स्व. जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को चेन्नई रेलवे और आसनसोल रेलवे की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में आसनसोल रेलवे की टीम ने शानदार वापसी करते हुए चेन्नई रेलवे को 2–1 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक सिंह पटेल और वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र जायसवाल ने फीता काटकर किया। मुकाबले के पहले हाफ में चेन्नई रेलवे की ओर से 8 नंबर जर्सी में खेल रहे अर्जुन राज ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद आसनसोल रेलवे की टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन पहले हाफ में गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
दूसरे हाफ में आसनसोल रेलवे की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम समय में 9 नंबर जर्सी में खेल रहे विपलदेव ने लगातार दो शानदार गोल दागकर मैच का रुख पलट दिया और अपनी टीम को 2–1 से जीत दिला दी। निर्णायक महिपाल थापा, शिवम कन्याल व अमित वैद्य रहे, जबकि कमेंट्री अंगद नाथ तिवारी एवं मान सिंह ने की।
विज्ञापन

आयोजन अजय मद्धेशिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रमोद मद्धेशिया, इसरार अहमद, मोहम्मद फतेह, मुराद अहमद, अब्दुल रब, विजय मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, सोनू वर्मा, भोलू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें