लार रोड। सृजन सेवा संस्थान की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बलिया और मऊ के बीच खेला गया। इसमें बलिया की टीम ने मऊ को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। ब्लाॅक क्षेत्र के धरमेर खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगत जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। मॉर्डन फुटबॉल क्लब बलिया और नाइस सोसाइटी क्लब मऊ के बीच खेले गए उद्घाटन मुकाबले में हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हुआ।
हाफ टाइम के बाद सातवें मिनट में मॉर्डन स्पोर्ट्स क्लब बलिया की टीम के रानू गुप्ता ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद नाइस सोसाइटी क्लब मऊ की टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन गोल नहीं कर सकी। अंत में बलिया ने इस मुकाबले को 1-0 से जीत लिया। निर्णायक की भूमिका नूरदीन अहमद, नसीद अंसारी और अजीत कन्नौजिया ने निभाई। इस दौरान प्रधान रामचन्द्र गुप्ता, मार्कण्डेय मल्ल, हैदर अली, गुड्डू यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, अंकुर त्रिपाठी, रामायण, राजीव अंशारी आदि मौजूद रहे।