फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पटेल की जयंती पर निकाली पदयात्रा

Thu, 20 Nov 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को अकटही बाजार से सोहनपुर तक पदयात्रा निकाली गई। भाजपा नेता, कार्यकर्ता और लोगों के संयुक्त भागीदारी से पैदल यात्रा अकटही बाजार में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा से शुरू हुआ।
विज्ञापन

यात्रा में सरदार पटेल अमर रहे, एक भारत श्रेष्ठ भारत, वंदेमातरम जैसे उदघोष के साथ हाथों में तिरंगा लिए लोग चल पड़े। यात्रा सोहनपुर बाजार होते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंची। यहां नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सभा में तब्दील हो गई।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचंद्र तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एकता और अखंडता प्रदान की। खासकर 562 से अधिक रियासतों को भारत संघ में विलय कराकर अभूतपूर्व कार्य किया। इस मौके पर भाजपा नेता अजय दूबे, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, प्रमुख विंदा सिंह कुशवाहा, प्रमुख प्रतिनिधि भाटपाररानी लक्ष्मण खरवार, भानुप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सीमा कुशवाहा, गुड्डू गोस्वामी माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें