फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए तीन नमूने, दो दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए तीन नमूने, दो दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को टीम ने 11 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बेसन, अरहर दाल व सरसों तेल के कुल तीन नमूने लिए गए। साथ ही कमी मिलने पर दो दुकानदारों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष, रंजन कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, सुभेष कुमार शहर के उमानगर मोहल्ला स्थित सत्यप्रकाश जनरल स्टोर पर पहुंचे, जहां से टीम ने बेसन का नमूना लिया। इसके बाद टीम स्टेशन रोड पर पहुंची, जहां सोहन किराना स्टोर से अरहर की दाल का नमूना एकत्र की। यहां से टीम रेलवे क्रासिंग पार भीखमपुर रोड पर पहुंची, जहां मंगलम ट्रेडर्स प्रतिष्ठान से सरसों तेल का नमूना ली तथा अन्य दो दुकानदारों के यहां जांच की तो उनकी दुकानों में कमी पाई गई। इसके लिए खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया। अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान में जनसामान्य एवं खाद्य विक्रेताओं को जागरूक किया जा रहा है कि सरसों युक्त ब्लेंडेड ऑयल का उत्पादन प्रतिबंधित हो चुका है और सभी प्रतिष्ठानों पर इसके लिए निरीक्षण किए जा रहे हैं। सरसों युक्त ब्लेंडेड आयल का भंडारण, विक्रय करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें