देवरिया। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकके लिए खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक मिठाई की दुकान से चार नमूने लिए। बताया जा रहा है कि अमर उजाला में मिलावटी खाद्य पदार्थाें के खिलाफ छप रही खबरों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनय कुमार सहाय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में टीम कनक स्वीट्स पर पहुंची। अधिकारियों ने केक, छेना मिठाई, बतीसा तथा लड्डू के एक-एक नमूने लिए। यहां से चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।