फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनभर धुंध...शाम होते ही छाया कोहरा

Sun, 21 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया में हल्के कोहरे से धूध सड़कें। संवाद
विज्ञापन
देवरिया। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार को अधिकतम में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम शून्य डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बादलों की मौजूदगी के कारण दिनभर धुंध छाई रही। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। शाम होते ही कोहरा छा गया।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की और गिरावट आई। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए थे लेकिन बाद में वे फिर बादलों की ओट में छिप गए। रविवार को दिनभर बादलों के कारण धुंध छाई रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें