फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री का पुतला जलाया

Mon, 21 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
वित्त मंत्री का पुतला जलाया।
विज्ञापन
देवरिया में उत्पाद शुल्क के विरोध में स्वर्ण कारोबारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूूंक कर गुस्से का इजहार किया। कारोबारियों का कहना था कि सरकार मांगों के प्रति उदासीन है। कारोबारियों ने भाजपा के स्थानीय सांसद और विधायकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की और आंदोलन जारी रखने का संकल्प दुहराया।
विज्ञापन


शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज स्थित धरनास्थल से सोमवार को दोपहर में कारोबारियों ने बाइक जुलूस निकाला, जो शहर के कई हिस्सों से होकर गुजरा। सुभाष चौक पर पहुंचकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के पुतले को आग के हवाले किया। इसके पूर्व धरनास्थल पर शंखपाल सराफ ने कहा कि उत्पाद शुल्क को लेकर 21 दिन से धरना चल रहा है, लेकिन सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। इससे कारोबारियों में सरकार के प्रति गुस्सा है।

जिले के सांसद और सदर विधायक भी भाजपा के हैं, लेकिन व्यवसायियों की सुध लेने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। भाजपा के नेता केवल ढोंग कर रहे हैं। महामंत्री उमाशंकर सराफ और वासुदेव वर्मा ने कहा कि व्यापारी अपनी मांग के प्रति अडिग हैं। किसी तरह के बहकावे में नहीं आएंगे। इस दौरान शिवजी सराफ ने भाजपा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। धरने को अजय, लल्लन, बच्चा वर्मा, राजवंशी, हृदय नारायण, राजेश, कैलाश आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें