फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बीमार बना रही सड़क से उड़ती धूल

Sun, 04 Mar 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस पर वाहनों के गुजरने पर उड़ती धूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। फोरलेन निर्माण के लिए सिविल लाइंस पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। बेहतर तरीके से रोलिंग नहीं होने से जहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं पानी का छिड़काव नहीं होने से दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। अफसरों की यह लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। 
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण के लिए बेतरतीब तरीके से सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। इसके चलते राहगीरों को जहां दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं सिविल लाइंस की दुकानें और मकान धूल से पट जा रही हैं। सिविल लाइंस के एक लेन पर लोक निर्माण विभाग की ओर से गिट्टी डालकर रोलर कराया गया है। लेकिन ठीक ढंग से रोलिंग नहीं होने से गिट्टी उसी तरह पड़ी हैं। डीएम आवास से एसपी कार्यालय तक ऐसी स्थिति है। पानी का छिड़काव नहीं होने से सड़कों से जब वाहन गुजर रहे हैं तो धूल उड़ रहा है और यह धूल लोगों को बीमार बना रहा है।
इसका थोड़ा भी परवाह जिम्मेदारों को नहीं है। दुकानदारों ने सुबह और शाम निर्माणाधीन सड़क पर पानी गिराने की मांग किया है। ताकि धूल की समस्या से निजात मिल सके। इस बाबत पीडब्लूडी के एक्सईएन डीके चौधरी ने बताया कि होली में मजदूर घर चले गए थे। इसके चलते पानी का छिड़काव प्रभावित था। कल सुबह से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें