फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उड़ते ड्रोन ने उड़ाई नींद, क्षेत्र में दहशत

Sun, 28 Sep 2025 06:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर में शुक्रवार की रात आसमान में उड़ते ड्रोन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। इलाके में एक सप्ताह से लोगों की रातें अफवाहों के बीच गुजर रही है। रात होते ही ड्रोन की रोशनी देखते ही गांव में लोग शोर मचाने लग रहे हैं। ड्रोन का वीडियो और फोटो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा। गांव-गांव से पुलिस को ड्रोन उड़ाने की सूचना मिलने के बाद भी इसकी मिस्ट्री खुल नहीं पा रही है।
शुक्रवार की रात को नगर के पूर्वी बाईपास, श्रीनगर कोल्हुआ, अम्मा उर्फ अमवा गांव में कुछ लोगों ने ड्रोन उड़ता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर ड्रोन गायब हो गया। क्षेत्र के बरडीहा दल, बरडीहा अली, गोलउथा, अहिरौली, दुबौली गांव में भी ड्रोन देखा गया। एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल, तिघरा और माझा नरायन गांव में रात के अंधेरे में ड्रोन को उड़ता देख लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

कुछ युवक ड्रोन पर पत्थर मारकर गिराने की कोशिश की, पर उन्हें सफलता नहीं मिली। ड्रोन के अफवाह से परेशान गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी, मगर पुलिस के पहुंचने पर ड्रोन नहीं दिखा। गांव वालों के बीच ड्रोन को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैल रही है।
चोरी की जासूसी की आशंका जता रहे ग्रामीण ःअंधेरा होते ही ड्रोन उड़ता देख ग्रामीण चोरी करने की नीयत से जासूसी करने की आशंका जता रहे है। गांव के ऊपर ड्रोन गुजरने के बाद वह पूरी रात जाग कर पहरा दे रहे हैं। बरडीहा निवासी रामधारी निषाद ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह छत पर थे। अचानक ड्रोन दिखा तो वह शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

प्रधान विकास सोनी, दयानंद वर्मा, मोहन जायसवाल ने कहा कि ड्रोन दिखने के बाद वह गांव के बाहर किसी की शरारत की आशंका में जांच करने गए, मगर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें