फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विशुनपुर देवार के कई मजरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

Tue, 08 Sep 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी बरहज कस्बे के थाना घाट पर सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए गेज पर खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर ऊपर 67.50 मीटर पर बहने लगी है। वहीं राप्ती के जलस्तर में भी पिछले 12 घंटे में पांच सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है। इससे सरयू पार बसे परसियां-विशुनपुर देवार में पीडब्ल्यूडी के बांध के अलावा कटइलवा-कपरवार संगम तट, बिनोवापुरी-महेन, मोहर-केवटलिया आदि तटबंधों पर नदियों के पानी का दबाव बढ़ गया है। विशुनपुर देवार के कई मजरों में बाढ़ का पानी घुस जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सरयू के उफनाने से बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते तेजी से विशुनपुर देवार के अगलगहवा, जरलहवा, कत्लहवा, जवाहर और बांके टोला समेत कई मजरों के करीब तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि सरयू और राप्ती के जलस्तर में उफान को देखते हुए बांधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें