पैकौली। बारिश के दौरान सोमवार को कतरारी चौराहे से पकड़ी बाजार की तरफ जाने वाले सिंघही मार्ग पर पीपल का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ को सड़क से हटवाया। इसके बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। संवाद