फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ के लिए बनाई अस्थायी चौकियां

Sat, 25 May 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ की संभावना व प्रशासन के निर्देश पर सक्रिय हो जाएगी टीम
विज्ञापन

टीम के पास एंटी स्नैक वेनम, एंटी स्कैबीज लोशन, आई ड्राॅप सहित रहेगी जरूरी दवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत बाढ़ से प्रभावित होने वाले रुद्रपुर, महेन समेत 14 ब्लाॅक स्तरीय पीएचसी, सीएचसी को सतर्क कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में बनने वाली 57 अस्थायी बाढ़ चौकियाें के लिए टीम गठित कर दी गई है।
जिले से होकर सरयू, राप्ती, गोर्रा, छोटी गंडक गुजरी हैं। इसमें रुद्रपुर और बरहज तहसील के कुछ क्षेत्र अतिसंवेदनशील हैं। रुद्रपुर के कछार क्षेत्र के 52 गांव नदियों से घिरे हैं। वहीं, बरहज क्षेत्र के विशुनपुर व परसिया देवार, केवटलिया सहित सरयू के तटवर्ती गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराता है। भागलपुर क्षेत्र का भी यही हाल है। प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ राहत कार्य योजना बना ली है। इसके लिए एसीएमओ डॉ. संजय कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही ब्लाक स्तरीय पीएचसी व सीएचसी को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

कुल 57 अस्थायी बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। हर बाढ़ चौकी के लिए एक डॉक्टर को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। टीम बाढ़ आने की आशंका व प्रशासन के निर्देश के 24 घंटे के अंदर सक्रिय हो जाएगी। इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज की सुविधा रहेगी।

इस क्षेत्र में होंगी अस्थायी चौकियां
स्वास्थ्य विभाग अस्थायी बाढ़ चौकी बनाएगा। इसमें सबसे अधिक रुद्रपुर सीएचसी क्षेत्र में होंगी। पीएचसी मझगांवा व देसही देवरिया क्षेत्र में दो-दो, भटनी में छह, लार में नौ, भागलपुर में तीन, बैतालपुर, तरकुलवा व सलेपुर में एक-एक, रामपुर कारखाना में चार, महेन व भाटपाररानी क्षेत्र में पांच-पांच और रुद्रपुर क्षेत्र में 14 अस्थायी चौकियां बनाई जाएंगी।


मेडिकल टीम के पास यह दवा रहेगी उपलब्ध
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्थायी बाढ़ चौकी के लिए डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के पास पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रहेंगी। टीम के पास क्लोरीन, जिंक, मेट्रोनिडाजॉल, लिबो सेट्रिजिन, पैरासिटामॉल, एसिक्लोफेनिक टेबलेट, ओआरएस पाउडर, ब्लीचिंग पाउडर, एंटी स्कैन वेनम, आई ड्राॅप, एंटी स्कैबीज लोशन रहेगा।
कोट
बाढ़ को लेकर पूर्व तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। ताकि जरूरत पड़ने पर परेशानी न हो। अन्य विभागों को भी डीएम अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

-अरुण कुमार राय, बाढ़ राहत अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व
कोट
बाढ़ राहत कार्ययोजना तैयार कर ली गई। इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। सभी पीएचसी व सीएचसी को बाढ़ मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्थायी बाढ़ चौकी के लिए टीम बनाई गई है। बाढ़ की आशंका और प्रशासन के निर्देश पर टीमें सक्रिय हो जाएंगी। टीमों के पास पर्याप्त मात्रा में जरूरी दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
-डॉ. राजेश झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें