फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जांच में मिलीं खामियां, प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 24 Aug 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू/सलेमपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़री बाजार को मधुशाला बनाकर पार्टी करने का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को सलेमपुर के खंड शिक्षाधिकारी आरपी राम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जांच में प्रधानाध्यापक जयप्रकाश भारती की खामियां मिलीं और उनकी करतूतों की पोल खुल गई। उन्होंने ही बगलगीर को चाभी दे रखी थी। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, ग्रामीणों की मानें तो वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक ने अपने बचाव में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सलेमपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़री बाजार के बरामदे में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद होने के बाद मदिरा और मांस की पार्टी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग सकते में आ गया। विभाग की जब किरकिरी होने लगी तो प्रधानाध्यापक ने अपने बचाव में शुक्रवार को थाने में अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर दे दी। वहीं बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने सलेमपुर खंड शिक्षाधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम के सामने यह बात सामने आई कि प्रधानाध्यापक ने ही अराजकतत्वों को विद्यालय गेट की चाभी सौंपी थी।
यह सुनते ही खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को नोटिस थमाते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। वैसे शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में शराब और मांस की पार्टी का वीडियो देख हर कोई दंग हैं। छात्रों के अभिभावक भी अब स्कूल में अपने बच्चों को भेजने से कतरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे शरारती तत्वों और प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि फिर से दुबारा किसी दूसरे स्कूल में ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें