रुद्रपुर। कूड़े की आग में तीन जिंदगियों के तबाह होने के बाद भी नगर पंचायत को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। पांच साल पहले नगर से व्यापार के सिलसिले में लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र जिंदा जलकर मर गए थे। वहीं कूड़े की चिंगारी से पेट्रोल पंप के करीब खेत और मझंरिया में बकरियां जलकर मर गई थीं।
19 अप्रैल 2021 को सिलहटा के करीब डंठल में लगी आग रुद्रपुर कस्बा तक पहुंच गई थी। इससे पिंडरा रोड पर नगर पंचायत का कूड़ा जलने लगा। उस दौरान गोरखपुर जिले के गजपुर निवासी गुलाब कसौधन (45) अपने बेटे विशाल कसौधन (22) बाइक से कुर्ना नाला पुल पार करते समय रास्ता भटक कर कूड़े के ढेर पर चले गए। वहां बाइक सहित दोनों जिंदा जल गए।
हादसे के दो दिन बाद मझने पुल के पास कूड़े की चिंगारी से अरहर की फसल और दुग्धेश्वरनाथ वार्ड के मझंरिया टोले में भारी नुकसान हुआ था।
इन हादसों से नगर पंचायत भी कोई सबक नहीं लिया। आज भी बदस्तूर पिंडरा पुल के पहले बीच सड़क पर कूड़ा गिराया जा रहा है। जबकि इसी कूड़े की आग से पांच साल पहले पिता-पुत्र को जलाकर भस्म कर दी थी।
शनिवार को हुआ हादसा भी दिन में डंठल में आग लगाने से हुआ। इसमें बाइक सवार प की मौत हो गई। इस बार पिता के साथ बाइक पर बैठा मासूम बेटा तो बच गया लेकिन मुसाफिर के परिवार को बर्बादी के कगार पर ला दिया।