फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर कूड़े के ढेर में लगी आग, थम गई राह

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर मझना नाले के पास कूड़े के ढेर में रविवार की दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं के गुब्बार से सड़क पर अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

कुछ देर आवागमन प्रभावित हो गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो पाया।
उल्लेखनीय है कि गोरखपुर जनपद की सीमा के नजदीक मझना नाला के पास गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के किनारे गौरी बाजार नगर पंचायत का कूड़ा फेंका जाता है। थोड़ी ही दूरी पर गोरखपुर-छपरा रेल मार्ग भी है। कूड़े के ढेर बड़ा हो जाने पर उसे जलाया भी जाता है। रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। हवा भी चल रही थी।
उसी दौरान कूड़े के ढेर में आग लग गई। कुछ ही देर में मुख्य मार्ग की तरफ आग की लपटें उठने लगीं। वहां से थोड़ी ही दूर पर बस्ती भी है।
आग और धुआं के चलते फोरलेन की दक्षिण वाली लेन पर आवागमन ठप हो गया। सभी गाड़ियां दूसरी लेन से आने-जाने लगीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस बीच मुख्य मार्ग पर आधा किमी तक दोनों तरफ धुएं का गुब्बार छाया रहा। इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक फोरलेन पर एक ही लेन में दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि मझना नाले के पास एक विक्षिप्त युवक रहता है, जो अक्सर कूड़े के ढेर में आग लगा देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें