देवरिया। पांच वर्षीय बच्ची के साथ बाथरूम में दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची के घर के बगल में रहता हैं।बच्ची के परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम को 5 वर्षीय मासूम बच्ची के घर में बगल का रहने वाला एक युवक बच्ची के घर में बने शौचालय में लेकर चला गया और बच्ची के साथ दरिंदगी कर बैठा।घर का दूसरा बच्चा देख लिया।वह परिजनों को बताया तो परिजन शौचालय का दरवाजा खुलवाने लगे। काफी देरी के बाद युवक दरवाजा खोला तो नजारा देख सबकी होश उड़ गई।बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी कभी कोई सोचा भी नहीं होगा।युवक को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।पुलिस बच्ची को भी महिला आरक्षी के साथ अभिरक्षा में लेकर आई। थाने पर सीओ सिटी संजय रेड्डी ने पहुंचकर मामले की पूछताछ किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है आरोपी सूरज मद्धेशिया पुत्र विजय मद्धेशिया
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।