फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाघ और अवध असम एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त

Thu, 29 Jan 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। मौसम में सुधार के बावजूद ट्रेनों का निरस्तीकरण और देरी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को बाघ और अवध असम एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशनों पर दिनभर यात्री ट्रेनों की जानकारी लेते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस तथा गोरखपुर कैंट-सीवान पैसेंजर निरस्त रहीं। इसके अलावा अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे, दादर सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस तीन घंटे और अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशनों पर पहुंचीं।
वहीं पूर्व में निरस्त पूर्णिया कैंट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस समेत पांच पैसेंजर ट्रेनें अब तक चालू नहीं हो सकी हैं, जिससे रोजमर्रा के यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि पूर्व में निरस्त ट्रेनों को अगले महीने से पुनः चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें