खुखुंदू। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्राथमिक विद्यालय में करीब दो माह पहले ही इन्वर्टर, दो बैटरी और पंखा लगाया गया था, जिसे चोर बुधवार की रात चुरा ले गए। प्रधानाध्यापिका कृष्णा सिंह ने बताया कि विभाग से 38 हजार रुपये स्वीकृति होने पर इन्वर्टर और बैटरी लगाया गया था।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उनके माध्यम से पता चला कि तीन और संदिग्ध शामिल रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि पांच संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। संवाद