रुद्रपुर। खोरमा गांव में रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज किया। एक पक्ष पर पूर्व में ही केस दर्ज हो चुका है।
गांव के चंद्रभूषण त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह चौराहे पर मंगलवार की रात करीब नौ बजे गए थे। इस दौरान रंजिश रखने वालों ने गोलबंद होकर उन पर हमला बोल दिया। लाठी, डंडे से पिटाई की। पुलिस ने मारपीट के आरोपी विजय यादव, चंद्रशेखर त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, निहाल त्रिपाठी और राम वल्लभ यादव उर्फ बल्ला पर केस दर्ज किया। कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने कहा कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद