फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में महिलाओं समेत पांच घायल

Sat, 03 May 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मोहांव काली मंदिर के निकट देवरिया मार्ग पर शनिवार को ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक और ई-रिक्शा में सवार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिनमें तीन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे मोहांव काली मंदिर के निकट ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र के बउड़ी गांव निवासी सतेंद्र यादव के पुत्र रिशू यादव 15 वर्ष और पुत्री खुशबू यादव 20 वर्ष, छोटी यादव 17 वर्ष, नौकाटोला निवासिनी सुमन देवी 23वर्ष पत्नी अभिषेक, मईल थाना क्षेत्र कि चित्तूपुर निवासी शिवशंकर यादव 21 वर्ष पुत्र मुसाफिर यादव घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। दूसरी ओर मईल थाना क्षेत्र के धरमेर महलिया निवासिनी आरती देवी 42 वर्ष पत्नी गोविंद पैना के समीप हादसे में घायल हो गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें