फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र निर्धारित

Fri, 06 Mar 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी को सम्पन्न होने जा रही हैं। इसी के साथ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

देवरिया में पारदर्शी और सुचारू मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पांच विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। इसमें शहर में राजकीय इंटर कॉलेज, एसएसबीएल इंटर कॉलेज और बीआरडी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा अशोक इंटर कॉलेज, रामपुर कारखाना और जनता इंटर कॉलेज, रामपुर कारखाना को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
इन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में होगा। प्रत्येक केंद्र पर उपनियंत्रकों की नियुक्ति कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें