तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर दूबे टोला में स्थित बाइक एजेंसी के शोरूम का बुधवार की रात चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर पांच बाइक और 3500 रुपये नकद चुरा ले गए।
सलेमपुर के मझौली मोड़ हरैया निवासी दीपक कुमार विश्वकर्मा का किनारे दूबे टोला में बाइक एजेंसी है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने कहा है कि बुधवार की शाम सात बजे वह एजेंसी बंद कर घर चले गए। रात के समय अज्ञात चोर शोरूम के पीछे रोशनदान का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और पीछे के दरवाजा में लगा ताला तोड़ दिए। चोर पांच बाइक और 3500 रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक शोरूम में चोरी की सूचना मिली है।