फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार घाटों पर नदियों में छोड़े जाएंगे मत्स्य बीज

Sat, 24 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत शनिवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के चार घाटों पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत खनुवा और छोटी गंडक नदी में मत्स्य बीज छोड़े जाएंगे। इसका उद्देश्य नदियों में मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ मत्स्य संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन करना है।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर दो बजे बघौचघाट (खनुवा), 2:30 बजे पकहां (खनुवा), 3:30 बजे सोनहुला रामनगर (छोटी गंडक) और शाम 4:30 बजे हेतिमपुर (छोटी गंडक) में मत्स्य बीज छोड़े जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पथरदेवा विधायक सूर्य प्रताप शाही सहित जनप्रतिनिधि, मत्स्य विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक शामिल होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें