फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसआईआर के बाद पहली सूची का प्रकाशन, चार लाख मतदाताओं के नाम कटे

Tue, 06 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को सभी मतदेय स्थलों पर कर दिया गया। पुरानी सूची से 414822 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इन पर छह फरवरी तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद फिर से सूची अपडेट होगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन नागरिकों की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वे निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने के लिए निर्धारित प्रारूप-6 पर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, आयु, लिंग, फोटो, पता अथवा स्थान परिवर्तन से संबंधित प्रविष्टियों में कोई त्रुटि है, वे प्रारूप-8 के माध्यम से संशोधन करा सकते हैं, जबकि नाम अपमार्जन के लिए प्रारूप-7 पर आवेदन किया जा सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर के पास जमा की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया गया है, जिसके अनुसार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 06 जनवरी को किया गया है।
विज्ञापन

दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 06 फरवरी तक निर्धारित है, जबकि सूचना जारी करने, सुनवाई, प्रपत्रों के सत्यापन तथा दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 27 फरवरी तक पूरी की जाएगी।
इसके बाद संबंधी मापदंडों की जांच कर अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 03 मार्च तक प्राप्त की जाएगी और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील की कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली सभी बूथ लेवल ऑफिसरों के पास उपलब्ध है। मतदाता सूची का अवलोकन करने के बाद यदि किसी प्रविष्टि को जोड़ना, संशोधित करना अथवा हटाना हो तो निर्धारित तिथियों के भीतर संबंधित बीएलओ के पास निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करें। सभी आवश्यक प्रपत्र बीएलओ के पास उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अथवा प्ले स्टोर से उपलब्ध वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि अर्हता तिथि 01 नवंबर 2025 के आधार पर गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026 भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें