रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर नौ नवंबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव निवासी लक्ष्मण कुशवाहा ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडे और रॉड से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 नामजद और 10 से 12 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले दूसरे पक्ष की तहरीर पर नौ नामजद और 12 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार के हवाले से एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद