फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एनसीसी कैडेटों को फायरिंग का दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 28 Nov 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। संत विनोबा पीजी कालेजमें 52 यूपी बटालियन एनसीसी के चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन अल्फा कंपनी के 110 कैडेटों को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रत्येक कैडेट द्वारा 3-3 राउंड फायरिंग का अभ्यास किया गया, जिसमें कैडेटों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

बुधवार को शिविर के तीसरे दिन कैडेटों का योग प्रशिक्षण हुआ। इसके बाद ब्रेभो, चार्ली तथा डेल्टा कंपनी के कैडेटों को मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल काफ्ट का प्रशिक्षण दिया गया। दोपहर में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज की मानसिक रोग विभाग की वर्षा सिंह व उनकी टीम ने कैडेटों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। कैडेटों को होने वाले तनाव को दूर करने के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी कैडेटों से साझा की। कहा कि किसी छात्र, छात्रा के व्यवहार में अचानक परिवर्तन होता है तो कैडेटों को उसकी सूचना छात्र अथवा छात्रा के परिजनों को जरूर दे देना चाहिए, जिससे समय रहते उसका निदान किया जा सके। दोपहर बाद फर्स्ट आफिसर बालसुधा ने कैडेटों को आपदा प्रबंधन के बारे में बताया। शाम को कैडेटों ने बालीबाल, रस्साकसी, फुटबाल आदि का खेलों से मनोरंजन किया। रात में थर्ड आफिसर शैलेष सिंह और हवलदार लोकेन्द्र के निर्देशन में कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें कैंप एडजुटेंट ले. सरफराज, ले. मुन्ना प्रसाद, थर्ड आफिसर शैलेष सिंह, प्रधान सहायक राजेश राय, मनोज कुमार, रविन्द्र नाथ झा, पुनीत कुमार शाही, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें