फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन विवाद में हुई फायरिंग 28 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Jan 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। धूस देवरिया चौराहे पर शनिवार दोपहर में प्लाटिंग की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई तीन राउंड हवाई फायरिंग से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत 25 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक करीब दो साल पहले एक व्यक्ति ने धूस देवरिया चौराहे पर जमीन की प्लाटिंग शुरू कराई। इसमें उसने करीब दो से ढाई करोड़ रुपये खर्च किए।
इस बीच जमीन को लेकर कानूनी अड़चन आई तो काम रुक गया। सूत्रों के मुताबिक करीब एक महीने से देवरिया का एक बड़ा कारोबारी इस जमीन पर कब्जा करना चाह रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार को दोपहर करीब दो बजे प्लाटिंग वाली जगह पर दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे और काम बंद कराने और पहले बने प्लॉटों का रुपये को लेकर विवाद करने लगे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद धीरे-धीरे बढ़ने लगा और अचानक किसी ने तीन राउंड तक हवाई फायरिंग कर दी। जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के बाद दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने वाहन से भाग निकले।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो प्लाटिंग करने वाले लोग भाग चुके थे। बवाल और गोली चलने की सूचना पर बघौचघाट पुलिस पहुंची तो मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने इस मामले में देव मणि त्रिपाठी, भोला तिवारी, सिंटू शाही समेत 25 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बघौचघाट थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि मौके पर कोई नहीं मिला तो आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

प्लाटिंग की जमीन के रुपये को लेकर विवाद और गोली चलने की बात कही जा रही है। इस मामले में तीन नामजद समेत 25 अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें