रुद्रपुर। नगर से पिंडरा गांव को जाने वाले मार्ग पर मझने पुल के निकट चार पहिया वाहन सवार दो युवकों पर बाइक सवार युवकों ने फायर झोंक दी। गोली गाड़ी के बोनेट पर लगी है। घटना के पीछे बीते वर्ष होली पर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
बृहस्पतिवार की देर शाम काशीपुर गांव निवासी विकास तिवारी उर्फ विक्की और अहलादपुर मरकड़ी गांव निवासी वीरेंद्र चार पहिया वाहन से रुद्रपुर पिंडरा मार्ग पर जा रहे थे कि मझने पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने फायर झोंक दिया। गोली गाड़ी के सामने लगी। फायर कर मौके से युवक फरार हो गए। घटना के पीछे बीते साल होली के दिन गांव में हुआ विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस एक माह पूर्व दो आरोपियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी कर चुकी है। गांव में दो माह पहले भी खेत जोतने को लेकर विवाद हुआ था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। सीओ हरिराम यादव के कहा कि मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है, गोली की घटना का स्पष्ट साक्ष्य एकत्र कर रही है।