फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के विवाद में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
अकटही बाजार में युवक को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते लोग। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
खेल के विवाद में युवक को मारी गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा।थानाक्षेत्र के अकटही बाजार में बृहस्पतिवार को बाइक से आये हमलावरों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। खून से लथपथ युवक को लोगों ने भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने देवरिया के लिए रेफर कर दिया। देवरिया से भी डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना का कारण एक दिन पूर्व क्रिकेट मैच के दौरान हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के चितबिसराव गांव निवासी धीरज कुशवाहा (20), धर्मेंद्र पासवान और दिनेश शर्मा घर से अकटही बाजार के एक इंटर कालेज में अपना प्रमाण पत्र लेने के लिए घर से आए थे। अकटही बाजार में चार बाइकों पर सवार छह से अधिक युवक पहुंचे जिनकी धीरज कुशवाहा से कहासुनी हो गई। इस दौरान एक युवक ने असलहा निकाल लिया। यह देख धीरज भागने लगा तो युवक ने दौड़ाकर गोली मार दी। गोली धीरज के पीठ में जा घुसी और वह जमीन पर गिर गया। दोबारा फायर किया तो गोली मिस हो गई। आरोपी असलहा लहराते हुए जैतपुरा के रास्ते बिहार की तरफ भाग निकले। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अस्पताल में युवक के परिजन भी पहुंच गए। युवक के साथी धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि एक दिन पूर्व गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसको लेकर युवकों ने गोली मारी है। उधर एसओ वीरबहादुर सिंह ने बताया कि एक दिन पूर्व क्रिकेट मैच में हुए विवाद को लेकर बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने कहासुनी के बाद युवक पर फायर कर दिया। इसमें चितबिसराव और उसके बगल के गांव के युवक थे। तहरीर नहीं मिली है,हमलावरों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें