फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिले में दो करोड़ से अधिक के पटाखों की हुई बिक्री, महंगाई के बावजूद खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
देवरिया शहर के पटाखा बाजार में खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
देवरिया। दिवाली पर जिले में दो करोड़ रुपये से अधिक के पटाखों का कारोबार होने का अनुमान है। जिलेभर में करीब 200 स्थायी और अस्थायी लाइसेंसधारी दुकानों पर पटाखों की बिक्री हुई। प्रत्येक दुकान पर एक लाख रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर पटाखे खरीदे। शहर के चारों पटाखा बाजारों में सुबह ग्राहकों की संख्या कम रही, लेकिन दोपहर बाद भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन


इस बार पटाखों की कीमतों में भी काफी उछाल देखने को मिला। फुटकर विक्रेताओं के अनुसार, दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई, जबकि कुछ पटाखों की कीमत पिछले साल की तुलना में 70 से 100 प्रतिशत तक अधिक रही। दस छोटे अनार का पैकेट, जो पिछले साल 120 से 150 रुपये में मिलता था, इस बार 250 रुपये तक बिका। इसी तरह दस छोटे बुलेट पटाखों का पैकेट 80 से 100 रुपये के बजाय 170 रुपये में मिला।

30 सेंटीमीटर फुलझड़ी का पैकेट भी 100 से 125 रुपये से बढ़कर 200 रुपये हो गया। मुर्गाछाप पटाखे का छोटा पैकेट 60 से 70 रुपये के मुकाबले 100 से 120 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, शहर के चारों पटाखा बाजारों में कीमतों में अंतर रहा।
विज्ञापन


दोपहर बाद बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी। अनार, फुलझड़ी, बुलेट और मुर्गाछाप पटाखों की मांग रही। खरीदार रंजीत, सुरेश और कमल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार पटाखे काफी महंगे हैं। इसके बावजूद बच्चों के लिए फुलझड़ी और अनार समेत अन्य पटाखों की खरीदारी की गई।

दुकानदारों ने बताया कि शुरुआत में बिक्री को लेकर चिंता थी, लेकिन दोपहर बाद ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से कारोबार अच्छा रहा। शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें