फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का कहर: सात बीघा गेहूं, 50 बीघा डंठल जला

Sun, 12 Apr 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जोतकर आग को फैलने से रोका
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

भागलपुर। क्षेत्र के देवसिया गांव के दियरा में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खेत में आग लग गई। इस दौरान 50 बीघा डंठल और सात बीघा गेहूं की फसल जल गई। तेज पछुआ हवा के बीच आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

देवरहा बाबा आश्रम की तरफ अचानक आग की लपट के साथ धुंआ उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीण ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गए। पछुआ हवा तेज होने के कारण आग तेज से फैलते हुए गांव के पास पहुंच गई। कुछ देर में मईल पुलिस भी पहुंच गई। एक घंटे बाद अग्निशमन टीम पहुंची, तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। आग से देवसिया गांव निवासी रणविजय सिंह का पांच बीघा, गोलू सिंह का दो बीघा गेहूं जल गया। साथ में अन्य किसानों का करीब 50 बीघा डंठल भी जल गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बरहज रविन्द्र मौर्य ने बताया कि आग से हुई क्षति का आंकलन कर किसानों के क्षति का मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें