फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिपरहिया गांव में आग का कहर, 12 घरों में रखा 20 लाख का सामन जलकर राख

विज्ञापन
महुआडीह के पिपरहिया गांव में लगी आग को बुझाते लोग।संवाद
विज्ञापन
- आग की घटना में 20 लाख से अधिक की हुई क्षति, छह बकरियां व बाइक जली
विज्ञापन

- एक घर में रखा दो गैस सिलिंडर फटने से आग हुई और भयानक

- कुशीनगर जिले से जलती हुई पहुंची थी आग
- सात घंटों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। कुशीनगर जिले से खेतों में डंठल में लगी आग बृहस्पतिवार को जलते हुए महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरहिया गांव में आ पहुंची। एक झोपड़ीनुमा घर में लगी आग से दो गैस सिलिंडर में धमाका हो गया, लेकिन कोई इससे हताहत नहीं हुआ।
सिलिंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते आग ने झोपड़ी व टीन शेडनुमा 12 घरों को चपेट में ले लिया। इस घटना में गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे कई गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तक तक 12 घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरहिया गांव में बृहस्पतिवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग कुशीनगर जिले के सीमावर्ती गांव के सरेह से जलती हुई पिपरहिया गांव में पहुंच गई। जंग बहादुर के घर सबसे पहले आग लगी। उसके बाद आग ने सुरजीत के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। सुरजीत के घर में अंदर किचन में रखा दो गैस सिलिंडर फट गया। विस्फोट इतना तेज हुआ कि सिलिंडर उड़ कर बगल के सुग्रीव, भीम और विमल सहित कुल 12 झोपड़ी व टीनशेड नुमा घरों में आग लग गई।
विज्ञापन

विस्फोट की आवाज सुनकर कई गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत कर करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से छह बकरियां, एक बाइक सहित करीब बीस लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। नंदू के घर बारात आज बारात आ रही है। संयोग रहा कि उनके घर पर केवल टेंट जलकर ही रह गया। सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने आग से क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें