फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में रिसाव से तीन मंजिले मकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
fire in building - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सिलिंडर में रिसाव से तीन मंजिले मकान में लगी आग, अफरातफरी
विज्ञापन

फोटो
पहली मंजिल पर बन रहा था खाना, दूसरी मंजिल पर चल रही बर्थडे पार्टी
जान बचाने के लिए छत पर भागे लोग, सूझबूझ से बच गई बड़ी अनहोनी
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। बस स्टैंड स्थित तीन मंजिले एक मकान में गैस रिसाव से रविवार की रात आग लग गई। घटना के वक्त दूसरी मंजिल पर बर्थडे पार्टी चल रही थी। आग लगने से भगदड़ मच गई। सभी लोग छत की ओर भागे। कइयों ने जान बचाने के लिए कूदने की भी कोशिश की, लेकिन एक शिक्षक की सूझबूझ से सभी को पड़ोस की छत से उतारा गया। मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
बस स्टैंड के समीप स्थित तीन मंजिले मकान को डॉ. एके त्रिपाठी ने किराए पर ले रखा है। भूतल पर क्लीनिक है, जबकि ऊपर के दो मंजिलों पर उनका परिवार रहता है। रविवार को उनके बेटे अमित के एक वर्षीय पुत्र का जन्मदिन था। दूसरी मंजिल पर परिवार के लोग करीबी मित्रों के साथ बर्थ-डे पार्टी सेलीब्रेट कर रहे थे। पहली मंजिल पर स्थित किचेन में खाना बन रहा था। गैस खत्म होने पर किचेन में ही रखा नए सिलिंडर जोड़ा जाने लगा। रिसाव के चलते सिलिंडर में आग लग गई जो देखते ही देखते कुछ ही देर में पूरे मकान में फैल गई। धुएं से कमरे भर गए। दम घुटने पर लोग भागकर छत पर चले गए। सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। आग की लपटें बढ़ती देख घर की कुछ महिलाओं ने छत से नीचे कूदने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद शिक्षक विनय मिश्र ने समझाकर ऐसा करने से रोका। उन्हें हिम्मत बंधाते हुए पानी टंकी के सहारे एक-एक सदस्य को पड़ोस की छत पर पहुंचाया, जहां से सभी नीचे आए। आग से अमित आंशिक रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम रस्सी की मदद से अंदर घुसी। रिसाव वाले सिलिंडर को बाहर निकालते हुए आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक टंगी रही सबकी सांस
रुद्रपुर। बस स्टैंड का इलाका घनी आबादी वाला है। तीन मंजिले मकान में अगलगी की घटना से अफरातफरी की स्थिति मची रही। सिलिंडर में आग लगने के कारण हर कोई सहमा रहा। लोगों को यह भय था कि कहीं विस्फोट न हो जाए। ऐसा होने पर बड़ी अनहोनी हो सकती थी। करीब एक घंटे बाद आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शिक्षक विनय मिश्र की सूझबूझ और बहादुरी की भी लोग दाद देते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें