देवरिया। शहर के साकेत नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार की दोपहर में एक मकान की तीसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग किचन और स्टोर रूम तक ही सीमित रही। इससे आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की।
जानकारी के अनुसार, साकेत नगर निवासी सकिना बेगम पत्नी स्व. अलाउद्दीन अहमद ने अपने मकान के तीसरे मंजिल पर टिन शेड में रहती हैं। दोपहर में तीसरी मंजिल से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
फायर ऑफिसर राजमंगल सिंह ने बताया कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट रही। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।