भटनी। भरहेचौरा गांव में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से कंबाइन मशीन में आग लग गई। हादसे के समय मशीन खेत में कटाई कर रही थी। संयोग अच्छा रहा कि चालक समय रहते बाहर निकल आया। इससे उसकी जान बच गई।
लोगों के अनुसार भटनी के भरहेचौरा गांव में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई की जा रही थी। इसी बीच तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। चालक कंबाइन लेकर घर जाने लगा। इसी दौरान बिजली गिरने के बाद कंबाइन में आग लग गई। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि बिजली गिरने से हादसा हुआ है। संवाद