फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली का तार टूटने से लगी आग, अफरातफरी

Fri, 06 Jun 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देसही देवरिया के फुलेहरा गांव तार को ठीक करते निगमकर्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। फुलेहरा में बृहस्पतिवार की रात 33 हजार केवी का तार टूट कर गिरने से आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। इससे दो उपकेंद्रों की आपूर्ति करीब 12 घंटे तक ठप रही। आग से दो सांप जल गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर निगमकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। इस दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। देसही देवरिया के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को कुशीनगर के कसया डिविजन से 33 हजार केवी की लाइन आती है।
यहां से रामपुर कारखाना के पांडेय चक उपकेंद्र को भी आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे देसही देवरिया के फुलेहरा
गांव के पास तार टूटकर नीचे गिर गया। कसया से बिजली कटी नहीं, निगमकर्मी फोन करते रहे। करीब 20 मिनट बाद आपूर्ति बंद हुई। इससे आग लग गई। इमिलिया के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि फुलेहरा गांव के पास 33 हजार आपूर्ति का तार टूट गया। नीचे आग लग गई। दो सांप जल गए। शुक्रवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें