फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती ने राप्ती नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

Fri, 06 Jun 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रकहट पुल से किशोरी के नदी में छलांग लगाने पर पुल पर जुटी भीड़
विज्ञापन
- देवरिया की रहने वाली है युवती, देर शाम तक नदी में तलाश करते रहे गोताखोर
विज्ञापन




- घटना के बाद पहुंची एकौना और गगहा पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही

संवाद न्यूज एजेंसी



एकौना/गगहा। क्षेत्र के रकहट पुल से देवरिया के एकौना गांव निवासी युवती प्रियांशु यादव (18) ने राप्ती नदी में शुक्रवार शाम छलांग लगा दी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची देवरिया और गगहा थाने की पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझ रही। इसी बीच स्थानीय गोताखोरों से युवती की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। शाम होने के चलते शनिवार सुबह से युवती तलाश कराई जाएगी।

देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी प्रियांशु यादव शुक्रवार शाम चार बजे रकहट पुल की रेलिंग के पास काफी देर से खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह कुछ बड़बड़ा भी रही थी। कुछ देर बाद वह अचानक नदी में कूद गई। यह देख लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। इस पर देवरिया जिले के एकौना थाना और गोरखपुर के गगहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पहले काफी देर तक सीमा विवाद चलता रहा। युवती के देवरिया जिले की होने की जानकारी पर एकौना थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। हालांकि देर शाम तक युवती नहीं मिली। इस दौरान युवती के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इधर, युवती ने किस कारण से ऐसा कदम उठाया, इसकी जानकारी परिवारवाले नहीं सके।
विज्ञापन


इस संबंध में एकौना थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि नदी में डूबी युवती की तलाश कराई गई। देर शाम न मिलने पर गोताखोर बाहर निकल आए। अब शनिवार सुबह उसकी तलाश कराई जाएगी। वहीं गगहा थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि युवती देवरिया की रहने वाली है। मामला भी देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र का है। वहीं की पुलिस मामले को देख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें