फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शॉर्ट सर्किट से एसबीआई बैंक में लगी आग, उपकरण जले

Sat, 20 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नगर के एसबीआई शाखा में शुक्रवार की भोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे कुछ उपकरण और एक कंप्यूटर जल गया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई, जब कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड बैंक का ताला खोलकर अंदर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और बैंक के उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


भटनी नगर के विकास रोड में भारतीय स्टेट बैंक स्थित है। बृहस्पतिवार शाम बैंक बंदकर कर्मी घर चले गए। शुक्रवार की सुबह बैंक से धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी जानकारी जिम्मेदारों को दी। इसकी जानकारी पर हड़कंप मच गया। पुलिस और गार्ड के साथ पहुंचे कर्मियों ने बैंक खोल इसकी पड़ताल की। कर्मियों ने मामूली नुकसान पर राहत की सांस ली।
घटना के बाद बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई और आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाखा प्रबंधक नवल किशोर दूबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि आग से एक कंप्यूटर सिस्टम और कुछ अन्य उपकरण जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें