तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर पीड़िता व सास-ससुर को जानमाल की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी शादी महुआडीह क्षेत्र के में हुई है। शादी के बाद उसके मायके का एक युवक मोबाइल पर अश्लील बातें कर परेशान करता है। जब उसने इसकी शिकायत सास-ससुर से की तो वह घर आकर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी एजाज पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद