बरियारपुर। थाना क्षेत्र के चकरवा धूस उर्फ पंसरही गांव में जमीन के विवाद में सवा साल पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली हे। पीड़िता फुलमतिया देवी की तहरीर पर कमली देवी समेत आठ लोग आरोपी बनाए गए हैं।
पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से भी की थी। कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कमली देवी, हरिश्चंद्र राजभर, इसरावती, चंद्रावती, बबिता, शैलेष राजभर, बलराम राजभर और कुसुम देवी पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद