रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के अलियाचक गांव में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार, अलियाचक गांव निवासी विजय कुशवाहा (30) ने अहिरौली बघेल गांव निवासी कुनाल (25) पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस प्राथमिकी कर कर जांच शुरू कर दी है। संवाद